
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: हाल ही में अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जोशीले अंदाज़ में “हाऊ द जोश!” के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत की।
शुभांशु ने कहा,
“आज मेरे लिए बहुत अलग तरह की फीलिंग है। आप सबने जो प्यार और समर्थन दिया उसके लिए दिल से धन्यवाद।”
उन्होंने बेहद विनम्रता के साथ कहा,
“मैं खुद को आपसे कम टैलेंटेड मानता हूं। आप सभी में बहुत संभावनाएं हैं और यकीन है कि आप भविष्य में मुझसे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।”
शुभांशु ने अपने अंतरिक्ष मिशन से जुड़ा अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पिछले एक साल से लगातार मेहनत कर रहे थे, और उन्हें सही समय पर सही अवसर मिला।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,
“सबसे दिलचस्प बात ये रही कि किसी ने ये नहीं पूछा कि मैंने अंतरिक्ष स्टेशन पर क्या किया, सभी ने यही पूछा कि मैं एस्ट्रोनॉट कैसे बना!”
अंत में उन्होंने कहा,
“मुझे बहुत सरप्राइज मिले और सबसे बड़ी खुशी ये रही कि अब मैं घर लौट आया हूं।”
शुभांशु का यह संबोधन न सिर्फ प्रेरणादायक रहा, बल्कि उनकी सादगी और आत्मीयता ने सभी को भावुक कर दिया।





