
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
📽️ मिनटों में काटी जाती हैं गाड़ियां – चोरी की हों या टैक्स फ्री
टीपी नगर चौकी क्षेत्र में चोरी की, फाइनेंस विवादित और नकली दस्तावेजों वाली गाड़ियों को मिनटों में काटकर कबाड़ में तब्दील किया जा रहा है। वीडियो में गाड़ियों के अलग-अलग पार्ट्स खुलेआम बिकते नजर आए।
💣 चौकी के साए में फल-फूल रहा अवैध कटाई कारोबार
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टीपी नगर में पुलिस चौकी के करीब ही यह पूरा रैकेट चल रहा है। फाइनेंस विवादित, चोरी की और टैक्स फ्री गाड़ियां यहां बेधड़क काटी जा रही हैं।
🔥 टैक्स चोरी और अपराध का गठजोड़
गाड़ियों की अवैध कटाई से हर महीने लाखों रुपये का नुकसान सरकारी खजाने को हो रहा है। टैक्स चोरी और अपराधियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है।
😡 मिनटों में पहचान मिटा दी जाती है गाड़ियों की
गाड़ी मालिकों को भनक तक नहीं लगती और मिनटों में उनकी गाड़ी के पार्ट्स कबाड़ के ढेर में शामिल हो जाते हैं।
📜 वायरल पर्ची से खुला घोटाला – वसूली 7000 की, जमा सिर्फ 1000
एक वायरल पर्ची ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया, जिसमें सात हजार रुपये वसूले जाने की बात सामने आई, जबकि निगम में केवल एक हजार की रसीद दिखाई गई।
🛑 सूत्रों का दावा – हर महीने लाखों की टैक्स चोरी
स्थानीय सूत्रों और अधिकारियों का दावा है कि इस गोरखधंधे से हर महीने लाखों की टैक्स चोरी की जा रही है, जिससे सरकारी खजाना प्रभावित हो रहा है।
👊 व्यापारियों और दबंगों की शह से चल रहा है रैकेट
इस अवैध कारोबार को कुछ व्यापारी संगठनों और क्षेत्र के दबंगों का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
📽️ वायरल वीडियो और दस्तावेजों ने खोली पोल
वायरल वीडियो और पर्चियों ने टीपी नगर में चल रहे इस अवैध कटाई साम्राज्य की सच्चाई सबके सामने ला दी है।
अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और इस अवैध साम्राज्य पर कार्रवाई कब होगी?





