
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ (विभूतिखंड): राजधानी लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला होमगार्ड पर आरोप है कि वह रोजाना ऑटो में बैठती है और किराया मांगने पर चालकों से झगड़ा कर भाग जाती है।
ताजा मामला एक बुजुर्ग ऑटो चालक के साथ हाथापाई का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला होमगार्ड और ऑटो चालक के बीच तीखी बहस और मारपीट देखी जा सकती है।
स्थानीय चालकों का आरोप है कि यह महिला लगातार ऐसा व्यवहार कर रही है – ऑटो में सफर करने के बाद किराया देने से मना कर देती है और विरोध करने पर बदसलूकी व झगड़ा करती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। वहीं, आम जनता और परिवहन कर्मियों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।





