
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी और वित्त मंत्रालय में अपर सचिव डॉ. आनंदन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
बता दें कि उपराष्ट्रपति का चुनाव आगामी 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।





