
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुजफ्फरनगर/लखनऊ: समाजवादी पार्टी की पूर्व नेत्री पूजा पाल द्वारा अखिलेश यादव पर लगाए गए गंभीर आरोपों के जवाब में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा, “समाजवादी पार्टी हत्या की राजनीति नहीं करती। पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बनेंगी।”
शिवपाल यादव, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव सपा INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी।
उन्होंने पूजा पाल के आरोपों को राजनीतिक स्टंट बताया और कहा कि सपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें साजिश और डर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।





