
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली/प्रयागराज: दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक ट्रेन में GRP सिपाही आशीष गुप्ता द्वारा सीट पर सो रही एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसमें आरोपी सिपाही कान पकड़कर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही GRP हरकत में आई और आरोपी सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच जारी है और GRP अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।





