
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: शनिवार को पूरे देश में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि “नेशनल स्पेस डे” अब बहुत कम समय में ही युवाओं के लिए उत्साह और आकर्षण का प्रतीक बन चुका है, जो कि देश के लिए गर्व की बात है।
पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष स्पेस डे की थीम ‘आर्यभट्ट से गगनयान तक’ रखी गई है। उन्होंने कहा, “इसमें हमारे अतीत का आत्मविश्वास और भविष्य का संकल्प दोनों ही शामिल हैं। यह देखकर खुशी होती है कि देश का युवा अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि ले रहा है और हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों से प्रेरित हो रहा है।”





