
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राजधानी की सड़कों की हालत अब भी जर्जर बनी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। ताजा मामला मौलवीगंज क्षेत्र का है, जहां एक महिला ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का हाथ टूट गया।
शहर में जगह-जगह बने गड्ढे आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी आंख मूंदे बैठे हैं। न तो मरम्मत हो रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजधानी की सड़कों को गड्ढा मुक्त क्यों नहीं किया जा रहा है? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है, ताकि विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल सके?
जनता अब प्रशासन से जवाब की मांग कर रही है — आखिर कब मिलेगा गड्ढा मुक्त लखनऊ?





