
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सवाई माधोपुर (राजस्थान): जिले में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने हालात को भयावह बना दिया है। शनिवार को एक नाव पलटने की घटना ने स्थिति को और गंभीर कर दिया। नाव में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 5 को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 7 लोग अभी भी लापता हैं।
घटना के बाद लोगों को बहते हुए पानी में संघर्ष करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने के कारण लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।
प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं और बिजली, संचार सहित अन्य सेवाएं प्रभावित हैं।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और राहत कार्यों को तेज़ कर दिया गया है।





