
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
संतकबीरनगर: जिले में एंटी करप्शन यूनिट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल रामअवध को ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि रामअवध के खिलाफ काफी समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगरानी रखते हुए एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही वह रिश्वत की रकम ले रहा था, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।





