
- रिपोर्ट अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यूपी एटीएस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
- मो. नसीम
- मो. साकिब
- हिमांशु राय
- सलमान अंसारी
- गौरव गौतम
- राजीव तिवारी
- विशाल
- मृत्यंजय
कहां-कहां से हुई गिरफ्तारियां?
यह गिरोह आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर और मऊ जैसे जिलों में जनसेवा केंद्रों के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बना रहा था।
इसके अलावा औरैया (यूपी), मुर्शिदाबाद और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में भी इनके नेटवर्क सक्रिय थे।
कैसे करते थे फर्जीवाड़ा?
गिरोह बांग्लादेशी, रोहिंग्या और नेपाली नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर, उन्हें आधार कार्ड बनवाकर देता था।
इसके ज़रिए आरोपी सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे थे।
ATS ने क्या बरामद किया?
- भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड
- बायोमेट्रिक डिवाइस और दस्तावेज
- फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला तकनीकी उपकरण
अभी भी जारी है ऑपरेशन
एटीएस का सर्च ऑपरेशन कई राज्यों में अब भी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।





