
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर लगातार तीसरे दिन श्वेत उल्लू दिखाई दिया।
यह दृश्य आज सप्तऋषि आरती के दौरान देखने को मिला, जिसे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों ने अद्भुत अनुभव बताया।
मंदिर प्रशासन और धार्मिक विद्वानों ने इस दृश्य को अत्यंत शुभ संकेत माना है। श्वेत उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, और ऐसी मान्यता है कि इसका दर्शन समृद्धि और शुभता का प्रतीक होता है।
इस अद्वितीय घटनाक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला है।





