
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बिहार की सियासत में एनडीए से अलग होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ किया कि वह एनडीए का हिस्सा हैं और रहेंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपना पूरा समर्थन जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और वह पूरी तरह से प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं।





