
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ (तालकटोरा थाना क्षेत्र) – राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्थित ‘7/11’ नाम का अवैध हुक्का बार बेधड़क तरीके से संचालित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस हुक्का बार में नाबालिग बच्चों को खुलेआम हुक्के के विभिन्न फ्लेवर परोसे जा रहे हैं, जिससे देश के भविष्य को धीरे-धीरे अंधकार में धकेला जा रहा है।
किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध धंधा?
प्रश्न उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में इस अवैध हुक्का बार का संचालन जारी है? शहर के अन्य इलाकों में हुक्का बारों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है, लेकिन तालकटोरा थाना क्षेत्र में ‘7/11’ जैसे हुक्का बार पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
पुलिस की संलिप्तता पर उठे सवाल
सूत्रों के मुताबिक, इस हुक्का बार के संचालन में तालकटोरा थाने के कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि धनिया मेरी पुल क्षेत्र में स्थित यह हुक्का बार प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए लगातार चल रहा है।
नाबालिगों को बर्बादी की ओर
‘7/11’ हुक्का बार में किशोर उम्र के लड़कों और लड़कियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जो कानून का सीधा उल्लंघन है। यहाँ उन्हें आकर्षक फ्लेवरों वाले हुक्के परोसे जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
जब शहर के अन्य इलाकों में हुक्का बारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है, तो फिर तालकटोरा क्षेत्र में प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या यह मिलीभगत का नतीजा है?
जनता की मांग: हो सख्त कार्रवाई
स्थानीय लोग और अभिभावक ‘7/11’ हुक्का बार पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इस तरह के हुक्का बारों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाली पीढ़ी नशे की लत में फंसकर बर्बाद हो सकती है।
👉 सवाल अभी भी बना हुआ है – क्या तालकटोरा थाना इस अवैध हुक्का बार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा या फिर मिलीभगत से चलता रहेगा यह जहरीला कारोबार?





