
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और ऑडियो ने हाथरस के शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है। संविलियन विद्यालय रतिभानपुर के प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल – पुलिस अब तक चुप क्यों है?
इतने गंभीर आरोप और पुख्ता सबूत होने के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
- 28 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी, सिकंदराराऊ ने स्कूल का निरीक्षण किया।
- कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने मोबाइल में रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो दिखाया।
- ऑडियो में प्रधानाध्यापक गांव के एक युवक को जातिसूचक शब्द और अश्लील गालियां देते सुने गए।
- वीडियो में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को कक्षा से हटाकर स्टोर में रखा जाता दिखा।
निलंबन आदेश में लगे आरोप
- बाबा साहब के प्रति अमर्यादित भाषा
- जातिसूचक शब्दों का प्रयोग
- तस्वीर को स्टोर में रखना
- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
- विभाग की छवि को धूमिल करना
- पदीय जिम्मेदारियों में लापरवाही
सिर्फ निलंबन नहीं, मुकदमा जरूरी
स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन पूछ रहे हैं —
“जब ऑडियो-वीडियो मौजूद हैं, तो पुलिस ने अब तक एफआईआर क्यों नहीं लिखी?”





