
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट से जुड़े 161 पुलिसकर्मियों के गायब होने की खबर पर पुलिस विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे भ्रामक और असत्य बताया है।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी दी कि वास्तव में वर्तमान में केवल 53 पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं और इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।
डीसीपी आबिदी ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है। यदि किसी के खिलाफ गंभीर कारण सामने आते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।





