
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव, 23 जुलाई: उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई 22 वर्षीय युवती प्रीति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या की यह वारदात बीते शनिवार को सामने आई थी, जिसमें प्रीति की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है, जो अचलगंज थाना क्षेत्र के बंधुखेड़ा गांव का निवासी है। हत्या के बाद से दिलीप फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मंगलवार को पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और व्यक्तिगत विवाद मुख्य कारण थे।





