
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: जहां गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर के भक्तों ने आज अपने-अपने गुरुओं की पूजा कर उनके चरणों में कृतज्ञता अर्पित की।
हाथरस में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने गुरुओं का पूजन कर उन्हें माल्यार्पण किया, चरण वंदना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांवों से लेकर शहर तक, हर जगह भक्ति का माहौल देखने को मिला। शिष्यों ने भजन-कीर्तन, यज्ञ और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया।
कई जगहों पर गुरुओं ने प्रवचन दिए और शिष्यों को जीवन में सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
“गुरु हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। आज का दिन उन्हें धन्यवाद देने और उनके सान्निध्य का लाभ लेने का है।”
“हाथरस में गुरु पूर्णिमा का यह पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की अमरता को भी एक बार फिर जीवंत कर गया।”





