
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की संभावित जीत और तीसरी बार सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई।
केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुलाकात की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अमित शाह से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह मुलाकात भाजपा की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर अहम मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी पहले से ही 2027 के मिशन यूपी की रूपरेखा पर काम शुरू कर चुकी है।




