
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: हसायन क्षेत्र के नगला वीर सहाय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में डॉक्टर के ड्यूटी रूम में आवारा कुत्ते आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
लोगों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे, और अस्पताल में लापरवाही का माहौल बना हुआ है। वीडियो को लेकर जनता में आक्रोश है।
लेकिन अब इस पूरे मामले पर डॉक्टर राहुल राजपूत ने अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है। उनका कहना है कि—-
मुझे उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी, जिसकी वजह से मैं थोड़ी देर के लिए पास ही में सोचता (शौचालय) चला गया था। जब मैं लौटकर आया, और उस दिन बरसात भी हो रही थी की तब पता चला कि इसी दौरान एक कुत्ता कमरे में घुस गया और वहीं सो गया।वीडियो उसी समय का है, जिससे ग़लतफहमी पैदा हो गई है।

डॉ. राजपूत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण संयोग बताया और कहा कि उनकी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी इस वीडियो की जांच कराने की बात कही है।





