
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पीलीभीत में टाइगर रिजर्व क्षेत्र के माधोटांडा-खटीमा रोड पर एक पुलिया पर आराम फरमाते बाघ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और वायरल कर दिया। वीडियो में बाघ बेफिक्र अंदाज़ में अठखेलियां करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
हालांकि, जंगल के रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों में अब भय और दहशत का माहौल बन गया है। अचानक सामने बाघ के आ जाने की आशंका ने स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है।
वन विभाग की टीम मामले की निगरानी में जुटी है और लोगों से अपील की गई है कि वे इस रास्ते पर सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं।
यह घटना वन्यजीवों और मानव के बीच बढ़ती नजदीकी का प्रतीक है, जो सावधानी और जागरूकता दोनों की मांग करती है।





