
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: “श्रावण मास की पावन बेला में कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटा है हाथरस प्रशासन! 9 जुलाई 2025 से जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड़ शिविरों की स्थापना की जाएगी, जहां यात्रियों को मिलेंगी हर ज़रूरी सुविधाएं।”
मुख्य विकास अधिकारी पी. एन. दीक्षित ने सभी खंड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं— “शिविर वॉटरप्रूफ होने चाहिए, यात्रियों के विश्राम और सूक्ष्म जलपान की उचित व्यवस्था रहे।”
“शिविरों के दोनों ओर 400 मीटर तक प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जहाँ लोहे के खंभे हों, वहां इंजीनियरिंग विभाग समन्वय कर इन्सुलेशन भी कराएगा।”
“शौचालय, हैण्डवॉश, साबुन, साफ-सफाई, कूड़ेदान से लेकर CCTV कैमरे और प्राथमिक उपचार किट तक – हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।”

“सिर्फ इतना ही नहीं, शिविरों में साइनेज भी हर 200 मीटर पर लगाए जाएंगे, जिनमें अगले कैंप की जानकारी और कंट्रोल रूम प्रभारी राकेश बाबू (मो. 8936915000) का नंबर अंकित होगा।”
“श्रद्धालु निश्चिंत होकर करें भोलेनाथ की भक्ति—हाथरस प्रशासन है पूरी तरह तैयार!”





