
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत एमएलडीबी विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक संपूर्ण भारत में बजरंग दल चिकित्सा शिविर, मंदिर सफाई व वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्य करता है।
“सेवा सप्ताह के निमित्त आज लगाए गए पौधे, पर्यावरण सुरक्षा और संस्कारों की छांव को आगे बढ़ाने का संकल्प हैं।”
“इस अवसर पर जी. पी. पाठक (प्रांत गौ रक्षा प्रमुख), मुकेश सूर्यवंशी (समरसता टोली सदस्य), कैलाश कूलवाल (जिला उपाध्यक्ष), प्रवीन खंडेलवाल (जिला मंत्री), अनमोल अग्निहोत्री (प्रखंड मंत्री), लक्ष्मण व तरुण (प्रखंड सह-संयोजक) सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”
“कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया — ‘हर कार्यकर्ता एक पौधा लगाएगा… और उसे मां की तरह संजोएगा!'”





