
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बहुप्रतीक्षित पांच देशों की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के तहत वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे।
इस बहुपक्षीय यात्रा का मुख्य आकर्षण ब्राजील में होने वाला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है, जहां प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे और अन्य सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, यह यात्रा भारत के विदेश संबंधों को और मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





