
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: इनायतनगर थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी ने एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। गुस्से में आए पति ने भारी वस्तु से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक 3 साल की बेटी भी है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।





