
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव/औरास: उन्नाव ज़िले के औरास थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार रात लापता हुई छह वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार दोपहर नहर की पुलिया के पास अर्द्धनग्न हालत में मिला, जिससे पूरे गांव में मातम और गुस्से की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच जब शव को सीएचसी पहुंचाया गया, तो दादी बेहोश हो गईं और पिता बेटी के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़े।
नहर से झाड़ियों में फंसा मिला शव
शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब अचानक पुलिया से बहकर एक बच्ची का शव झाड़ियों में फंसा दिखा तो लोगों की भीड़ लग गई। बच्ची की पहचान जैसे ही हुई, गांव में कोहराम मच गया। शव के शरीर पर केवल सफेद बनियान थी। अंडरवियर और प्लाज़ो गायब था। होंठ और गाल पर चोट के निशान मिले।
बच्ची को वीडियो दिखाता था आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बाग में रखवाली करने वाले 8 लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की। एक युवक पर पहले से शक था — वह बच्ची को अक्सर फोन पर वीडियो दिखाता था और लापता होने के वक्त भी बाग में मौजूद था। इसी दौरान बच्ची के बाबा ने खुलासा किया कि उनका ही पौत्र यानी मृतका का चचेरा भाई भी गायब है।
माइनर से मिले कपड़े, नशे में किया था दुष्कर्म
पूछताछ में एक आरोपी के भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने भाई को बच्ची के साथ देख चुका था। एसपी दीपक भूकर ने तत्काल दबिश के आदेश दिए। आरोपी शाहपुर तोंदा गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे मैनीभावा खेड़ा गांव के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसे पुलिस की गोली बाएं पैर में लगी।
आरोपी ने कुबूल किया गुनाह
एसपी ने बताया कि आरोपी ने कबूला कि नशे की हालत में बच्ची से दुष्कर्म किया। जब बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, तो करतूत उजागर होने के डर से उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। कपड़े भी पानी में बहा दिए।
पुलिस ने नहर का पानी बंद करवा कर कपड़ों की तलाश शुरू की। आरोपी के कपड़ों पर खून लगा था, जिसे उसने धो दिया था। फॉरेंसिक टीम ने कपड़ों से साक्ष्य जुटा लिए हैं।
गांव में मातम और गुस्सा
बेटी का शव देखकर मां चीख पड़ी — “उसने लाल फ्रॉक पहना था, पर अब सिर्फ बनियान थी…”।
बच्ची आंगनबाड़ी में पढ़ती थी और बाबा को पानी देने निकली थी। उस पर क्या बीती, यह जानकर गांववालों की आंखों में खून उतर आया है।
🔥ऐसे दरिंदों के लिए कोई माफी नहीं — फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सज़ा दी जाए।
📢 आपकी आवाज़ ज़रूरी है! क्या आपको लगता है कि ऐसे अपराधों में जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट करें





