
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर मंडल में 14 अगस्त 2025 से ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया गया है जिसका उद्देश्य है “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” यह अभियान डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली जिले में चलाया गया है। जिसमें तीनों जिलों की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई की है।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहारनपुर रेंज के तीनों जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में ऑपरेशन सवेरा नाम का एक ऑपरेशन पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है। जिसका टैगलाइन है नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर। इसका मूल उद्देश्य इस पूरे क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वाले जितने भी अपराधी हैं उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करना है, साथ-साथ आम जनमानस को नशे से होने वाली प्रॉब्लम से जागरूक करना है।





