
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अमरोहा (उत्तर प्रदेश): अमरोहा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो सिपाही आशु सैनी और योगेश कुमार समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि तस्करी में पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पकड़े गए सिपाही स्मैक की तस्करी में सीधे तौर पर शामिल थे, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।





