
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती समुंद्री राजभर पुत्री शंभू राजभर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवती के इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को विधिक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।





