
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेलकूद स्टेडियम में 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने शांति, एकता और खेल भावना का प्रतीक रंग- बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर अपना महत्वपूर्ण विचार रखे 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं:-
पुरुष वर्ग: उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, बनारस रेल इंजन कारखाना, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल,उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स।
महिला वर्ग: उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे,दक्षिण मध्य रेलवे,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे उल्लेखन है कि यह प्रतियोगिता 18 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक बरेका खेलकूद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय रेलवे की उपर्युक्त टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बनारस रेल इंजन कारखाना और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच खेला गया जिसमे बनारस रेल इंजन कारखाना की टीम ने दक्षिण मध्य रेलवे की टीम को 19-13 से हराकर शानदार विजय प्राप्त किया।महिला वर्ग में पहला मैच उत्तर रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने उत्तर रेलवे की टीम को 24-16 से हरा कर शानदार जीत दर्ज किया। मैच के दौरान मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेल संघ सुनील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी धनंजय सिंह तथा अन्य अधिकारीगण, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का रोमांचपूर्ण संचालन राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।




