
-सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से दुर्घटनाएं टालने वाले कर्मचारियों को मिला
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल में संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने Excellence Award प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर. जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सम्मानित कर्मचारियों में तरुण गुप्ता, सिंघासन प्रसाद गोंड, आशीष कुमार, रविशंकर शाह, पप्पू, असित घोष, धर्मेन्द्र कुमार, बैजनाथ यादव, अजय कुमार सिंह, पवन सिंह यादव, विमलेश कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव राय, रवि रंजन कुमार, अमित कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह और शिवचरण मीना शामिल रहे।
रेल प्रशासन ने कहा कि इन कर्मचारियों की सजगता और तत्परता अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणा है।






