
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज 52,667 करोड़ रुपये के बड़े पैकेज को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत दी है। इसमें सबसे बड़ा फायदा उज्ज्वला योजना और घरेलू LPG उपभोक्ताओं को मिलेगा। उज्ज्वला योजना के लिए 12,060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गरीब परिवारों को मुफ्त और सस्ती गैस कनेक्शन व रिफिल मिलते रहेंगे। तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) को घरेलू LPG बिक्री पर हुए घाटे की भरपाई के लिए 30,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इससे देशभर में बिना रुकावट सस्ते LPG सिलेंडर की सप्लाई जारी रहेगी। शिक्षा, सड़क और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भी बड़े फंड आवंटित किए गए हैं — जिसमें तकनीकी संस्थानों के लिए 4,200 करोड़, असम-त्रिपुरा के लिए 4,250 करोड़ और मरक्कनम–पुडुचेरी हाईवे के लिए 2,157 करोड़ शामिल हैं।





