- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर मणि में स्थित मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। प्रशासन रानी अहिल्याबाई के प्रतिमा के सुरक्षित और संरक्षित होने की बात कह रही है। राष्टीय कांग्रेस पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कुछ कांग्रेसी कार्यकताओं एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य के विरोध में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने का कार्य किया जा रहा था कि सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार फोर्स के साथ पहुच कर नारेबाजी कर रहे 11 कांग्रेसी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों को हिरासत पुलिस लिया गया। हिरासत में लिये हुए लोगों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1- ईमाम रजा निवासी भेलुपुर
2- नरसिंह दस वर्मा निवासी दशाश्वमेध
3- धीरज कुमार सोनकर निवासी कबीर नगर
4- प्रमोद वर्मा निवासी लक्सा
5- संतोष चौरसिया निवासी गोइठा लालपुर पांडेयपुर
6- चंचल शर्मा निवासी अस्सी
7- राघवेंद्र चौबे महानगर अध्यक्ष निवासी दारानगर
8- संजीव सिंह निवासी भेलुपुर
9- सतनाम सिंह निवासी रामपुर रामनगर
10- मो० खालिद सिद्दीकी निवासी शिवाला
11- अफसर खान निवासी शिवाला
के विरुद्ध 170 की कार्रवाई की जा रही है।





