
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05472 अलीपुर द्वार-नागपुर विशेष गाड़ी का संचलन अलीपुर द्वार से 21 मार्च, 2026 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
05472 अलीपुर द्वार-नागपुर विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2026 को अलीपुर द्वार से 06.30 बजे प्रस्थान कर डलगांव से 08.12 बजे, न्यू माल जं. से 09.17 बजे, सिलीगुड़ी से 11.20 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 11.55 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 12.40 बजे, किशनगंज से 13.05 बजे, बारसोई से 13.52 बजे, मालदा टाउन से 16.15 बजे, रामपुर हाट 18.27 बजे, बोलपुर शान्तिनिकेतन से 19.12 बजे, बर्द्धमान से 21.15 बजे, दानकुनी से 22.12 बजे, दूसरे दिन खड़गपुर से 02.00 बजे, टाटानगर से 04.15 बजे, चक्रधरपुर से 05.20 बजे, राउरकेला से 07.00 बजे, झारसुगुडा से 09.30 बजे, रायगढ़ से 10.30 बजे, बिलासपुर से 13.00 बजे, रायपुर से 15.05 बजे तथा गोंदिया से 18.15 बजे छूटकर नागपुर 21.00 बजे
पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।





